14 जनवरी तक काॅनवेन्ट रोड पर बन्द रहेगी आवाजाही
पुलिस के पत्र पर स्मार्ट सिटी ने निर्माण कार्य शुरू होने की दी जानकारी
DEHRADUN, देहरादून स्मार्ट सिटी परियोजना के अन्तर्गत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा कार्यो का क्रियान्वयन तेजी के साथ किया जा रहा है। इसी के तहत सिटी में पुरानी सीवर लाइनों को बदलने का कार्य भी किया जा रहा है. इसके अन्तर्गत देहरादून स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से सूचना दी गई है. बताया गया है कि इस क्षेत्र में सीवर डालने का किया जाएगा. जिसके चलते कान्वेंट रोड़, विकास भवन, देहरादून चौक से तिब्बती मार्केट की ओर जाने वाली रोड पर दिनांक 7 जनवरी 14 जनवरी 2021 तक आवाजाही बाधित रहेगी। दरअसल, पिछले दिनों एसएसपी दून ने स्मार्ट सिटी का पत्र लिखकर स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों से पहले सूचना देने के लिए कहा था. जिससे ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ की जा सके. इधर, स्मार्ट सिटी के सीईआे व डीएम देहरादून डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि 26 तक परेड ग्राउंड का सौंदर्यीकरण पूरा कर लिया जाएगा. बाकायदा, गुरुवार को उन्होंने परेड ग्राउंड को दौरा भी किया था. उम्मीद की जा रही है कि इस बार 26 जनवरी के कार्यक्रम नए सौंदर्यीकरणयुक्त परेड ग्राउंड में देखने को ही मिलेगा.
