पूर्व विधयक राकुमार, अभिनव थापर, विनय गोयल चुनाव आयोग के रडार पर, नोटिस

देहरादून,चुनाव करीब हैं। सरकारी और गैर सरकारी संपत्तियों पर प्रचार सामग्री चस्पा कर आचार संहिता के उल्लघंन के मामले भी सामने आने लगे हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ नोडल अधिकारी की ओर से नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

नोडल अधिकारी अभिषेक रूहेला ने बताया कि शुक्रवार को नगर निगम आचार संहिता कंट्रोल रूम में विधानसभा मसूरी एवं कैंट में सरकारी संपत्तियों पर प्रचार सामग्री चस्पा होने की शिकायत मिली। कहा, गुरुवार को विधानसभा कैंट में सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर चस्पा किए जाने के आरोप में विनय गोयल, अभिनव थापर को नोटिस जारी किया गया। जबकि, पूर्व विधायक राजकुमार के पोस्टर रायपुर विधानसभा में सरकारी संपत्तियों पर चस्पा पाए जाने के आरोप में नोटिस जारी किया गया। उनका कहना था कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों पर ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *