रामनगर में आत्महत्या के मकसद से कोसी बैराज के पुल पर चढ़े एक अधेड़ व्यक्ति बैराज पुल के ऊपर चढ गया। बमुश्किल पुलिस ने जान पर खेलकर उसकी जान बचाई। मामला रामनगर का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोलेखाल, अल्मोड़ा निवासी 70 वर्षीय राम सिंह कोसी बैराज के टावर पर चड़ गया। आनन-फानन में मोके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उसे नीचे उतरने के लिये काफी प्रयास किया। मगर वह नही उतरा। इस बीच अदम्य साहस का परिचय देते हुए कोतवाली में तैनात कांस्टेबल नसीम अहमद ने अपने प्राणों की चिंता किये बिना दूसरे छोर से मोर्चा संभाला और पुल पर चढ़ गये । इसी बीच दूसरे पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। किसी ने रस्सी डी, जिसके सहारे उसको नीचे उतरा गया। लेकिन नसीम अहमद, कांस्टेबल मुकेश नेगी व ट्रैफिक पुलिस के सिपाही संतोष सिंह ने जानपर खेलकर व्यक्ति को सकुशल नीचे उतारकर राम सिंह के प्राण बचाए। बताया कुछगया कि वर्ष पूर्व भी लखनपुर में पानी की टँकी पर आत्मदाह करने वाले रोहित पांडे को नसीम अहमद के द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुये टँकी पर चढ़कर पानी का भीगा कट्टा डालकर उनके शरीर को आग की लपटों से बचाकर टँकी से नीचे लाने का सराहनीय कार्य किया गया था।