- पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड हाकम सिंह रावत को कल पुलिस ने किया था अरेस्ट
देहरादून, Uksssc पेपर लीक मामले में फिर नई खबर आ रही है. उत्तरकाशी के मोरी थाने की पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य को हिरासत में ले लिया है। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है कि हाकम सिंह जो कि थाईलैंड भाग गया था और बीते 9 अगस्त को दून एयरपोर्ट पहुंच गया था. लेकिन यहाँ से उसने एसटीएफ को चकमा दे दिया. वह उसके बाद नैटवाड़ में छिपा हुआ था. शनिवार को वह हिमाचल भागने की फिराक में था. लेकिन स्थानीय मोरी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. जहाँ से उसे पूछताछ के लिए एसटीएफ दून ला रही है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सवालों के घेरे में आए उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को पुलिस ने आराकोट हिमाचल बॉर्डर से अरेस्ट किया गया है. जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को आराकोट हिमाचल बॉर्डर पर मोरी थाना पुलिस ने इंटरसेप्ट किया है। एसटीएफ एसएसपी अधिकारीयों के अनुसार मास्टरमाइंड आरोपी को पूछताछ के लिए एसटीएफ टीम देहरादून से रवाना हो गई है। दरअसल, भर्ती परीक्षा में पेपर लीक का मामला तूल पकड़ने के बाद जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत पर तमाम तरह के आरोप लग रहे थे और इस बीच वह टूरिस्ट वीजा पर देश छोड़ थाईलैंड भाग गया था। वापस लौटने के कई दिन बाद अब उसको पुलिस ने दबोचा है. एसटीएफ की टीम जल्द ही जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को रिमांड में लेकर पूछताछ करेगी. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में धांधली के मामले में रोज नए खुलासे हो रहे हैं और रोज नई गिरफ्तारियां भी हो रही हैं अब तक 17 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है. माना जा रहा है अभी कई लोग रडार पर हैँ.