NeDelhi, देश के 49वे CJI यानि मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय उमेश ललित होंगे. शनिवार 27 को शपथ लेंगे. वे दो महीने दो हफ्ते यानी कुल करीब 74 दिन तक सुप्रीम कोर्ट की अगुआई करेंगे। इसके बाद देश के 50वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ पद संभालेंगे। जस्टिस चंद्रचूड़ ठीक दो साल यानी 10 नवंबर 2025 तक इस पद पर रहेंगे। महाराष्ट्र के ललित परिवार का कानून में 102 साल की विरासत है। जस्टिस यूयू ललित के दादा रंगनाथ ललित भारत की आजादी से बहुत पहले सोलापुर में एक वकील थे। शनिवार को जब जस्टिस यूयू ललित सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे, तो उस समय तीन पीढ़ियां इस ऐतिहासिक पल की गवाह बनेगी. जस्टिस ललित ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में कई महत्वपूर्ण निणय दिये हैं। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण तीन तलाक, केरल में पद्मनाभस्वामी मंदिर पर त्रावणकोर शाही परिवार का दावा और पॉक्सो से जुड़े कानून पर उन्होंने महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं.