देहरादून, दून के सरखेत (मालदेवता) में बादल फटने के कारण भारी नुक़सान हुआ है। कैबिनेट गणेश जोशी ने घटनास्थल का मुआयना किया. बताया गया है कि इस आपदा में जनहानि नहीं हुई, लेकिन कई घर मलवे में दब गये। हुए नुकसान को देखते हुए कैबिनेट मंत्री ने अपने 20 अगस्त 2022 के समस्त कार्यक्रम स्थगित किए जाते हैं। कहा गया है कि सरखेत (मालदेवता) क्षेत्र में भारी बारिश एवं बादल फटने से अत्यधिक नुक़सान हो गया है। लिहाजा, आज पूरे दिन कैबिनेट मंत्री आपदाग्रस्त क्षेत्र में ही रहेंगे और राहत-बचाव कार्यों को लेकर अपनी नजर बनाये रहेंगे.


पुल भी टूटा
रायपुर में सॉन्ग नदी का पुल टूटा, एक बाइक सवार के बहने की आशंका, राज्य के कई प्रमुख मोटर मार्ग बंद होने की भी खबर है.