Dehradun, आज जनपद देहरादून में डेंगू के 2 रोगी पाए गए जिनमें से नंदिनी उम्र 12 वर्ष चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश एवं प्रिया 21 वर्ष चंद्रेश्वर नगर यह दोनों रोगी एसपीएस अस्पताल ऋषिकेश में एडमिट हैं. दोनों की स्थिति सामान्य है. सभी रोगियों के क्षेत्रों में डेंगू निरोधात्मक कार्यवाही की जा रही है. अभी तक जनपद देहरादून में 29 डेंगू धनात्मक रोगी पाए गए हैं. वर्तमान में जनपद देहरादून की स्थिति सामान्य बनी हुई है.