इस जिले में बरामद हुए लाखों के फ़ोन, पुलिस को कहा थैंक्स

देहरादून, चमोली पुलिस के नाम बड़ी उपलब्धि रही है. पुलिस ने बरामद किए तकरीबन 9 लाख कीमत के मोबाइल फोन. खास बात ये कि चारधाम यात्रा पर आए 21 श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं. अपने फोन पाकर मोबाइल स्वामियों और यात्रियों के चेहरे पर आई मुस्कान देखि जा सकती है. मोबाइल स्वामियों के मुताबिक फोन की नहीँ, बल्कि उन्हें उसमें मौजूद डेटा की थी फिक्र. चमोली पुलिस की इस कार्यवाही की लोगों ने जमकर की तारीफ.IMEI की मदद से रिकवर किए 34 मोबाइल फोन. एसपी चमोली श्वेता चौबे ने सभी स्वामियों के सुपुर्द किए बरामद फोन. SP चमोली की आम जनों से अपील, मोबाइल फोन में न रखें महत्वपूर्ण और व्यक्तिगत फ़ोटो दस्तावेज. जिसका हो सकता है गलत प्रयोग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *