सड़क खोड़कर छोड़ दी तो तए मानिये होगा केस दर्ज

सड़क खोड़कर छोड़ी तो केस दर्ज होगा

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर थर्सडे को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ली.अपर मुख्य सचिव ने विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये। कहा, स्मार्ट सिटी के कार्यों को समय सीमा में पूरा किया जय.

केस दर्ज करने के निर्देश
अपर मुख्य सचिव ने सड़कों को बार-बार खोदे जाने के कारण जनता को आ रही परेशानी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम दून सोनिका को निर्देश दिये कि सड़क खोदकर छोड़ने पर संबंधित कार्यदायी संस्था पर एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा निर्माण स्थलों से गड्ढों, मलबा, मटेरियल इत्यादि का भी तत्काल रूप से निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सड़क पर मलबा, मटेरियल, गड्ढे इत्यादि के पाये जाने पर एसीएस ने सीईओ स्मार्ट सिटी/डीएम दून को तत्काल कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये। कहा, आमजन को होने वाली परेशानियों को कम से कम किए जाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाए.
लगातार मॉनिटरिंग के निर्देश
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सीईओ स्मार्ट सिटी को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को सभी स्टेक होल्डर्स, सर्विस प्रोवाईडर्स के साथ समन्वय के साथ कार्य कराने के निर्देश दिये. वहीं, उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किये जा रहे कार्यों की लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिये। उन्होंने पीडब्लूडी को प्रोजेक्ट से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के भी निर्देश दिये।

व्यापारियों व लोगों को न हो परेशानी
अपर मुख्य सचिव ने पार्किंग व ट्रैफिक जाम की समस्या पर ट्रैफिक प्लान को प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक बनाये जाने के साथ ही होटल, प्रतिष्ठानों में पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. सीईओ स्मार्ट सिटी/डीएम दून को निर्देश दिये कि निर्माण कार्यों में लगी सभी एजेंसियों के माध्यम से कार्य में और तेजी लाई जाय. सुनिश्चित किया जाय कि निर्माण कार्यों से व्यापारियों और जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो. शासन स्तर पर पूर्ण सहयोग दिये जाने का भरोसा दिया. बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी सोनिका ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों का प्रजेटेशन दिया. इस अवसर पर सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *