देहरादून, राजधानी दून में स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों के खिलाफ लगातार पुलिस की कार्रवाई जारी है. पिछले 10 में ये दूसरी बार है, जब पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है. इसी क्रम में मंगलवार यानि 9 अगस्त को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल द्वारा राजपुर रोड पर स्पा सेंटरों व मसाज पार्लरों की आकस्मिक चेकिंग की गई. चेकिंग के दौरान कुल 15 स्पा सेंटर व मसाज पार्लर चेक किए गए. जिनमें खासी अनियमितताएं पाई गई. पुलिस ने 5 स्पा सेंटरों के पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए और सभी स्पा सेंटर को उचित निर्देश भी दिए.