देहरादून में राजपुर क्षेत्र अंतर्गत काठ बंगला बस्ती में आवास ढहने से एक बच्चा सहित दो महिलाओं की दबने से मौत हो गई. घटना देर रात की है. फिलहाल मृतकों के शव बरामद कर लिए गए हैं. दरअसल, दून में भारी वर्षा के चलते राजपुर क्षेत्र अंतर्गत काठ बंगला बस्ती में एक मकान ढह गया. जिसके बाद ये घटना शामने आयी. जिलाधिकारी सोनिका ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तीनों बरामद बॉडीज के पोस्टमार्टम करने के निर्देश दिए। मृतक महिलाओं में 22 वर्षीय व 28 वर्षीय शामिल हैं, जबकि मृतक बच्चे में 8 दिन का बताया गया है.