देहरादून, सोमवार 15 अगस्त को दून से मसूरी जाते वक्त कुठाल गेट से कोल्हूखेत मसूरी के बीच लोग जाम से परेशान रहे. जाम का मुख्य कारण लगातार तीन दिन की छुट्टी होना बताया गया है. बड़ी संख्या में अन्य राज्यों से पर्यटक मसूरी घूमने पहुंचे थे. अभी भी बड़ी संख्या में इन पर्यटकों का मसूरी आना और जाना लगा हुआ था. जो पर्यटक मसूरी गए थे अब वे वापस लौट रहे हैं. सोमवार की रात 15 अगस्त को देर रात तक जाम लगा रहा, जिससे पर्यटक सबसे ज्यादा परेशान रहे. उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुकरेती बताते हैं कि इतने सालों के दौरान पहली बार इस प्रकार का जाम उन्हें देखने को मिला. बताया जा रहा है कि पुलिस को भी इतनी बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे इसका भरोसा नहीं था. जिस कारण से पुलिस को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस को उम्मीद नहीं थी कि इस दौरान 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर इतनी बड़ी भारी मात्रा में पर्यटकों की संख्या मसूरी घूमने के लिए उमड़ पड़ेगी. देर रात तक जाम लगा रहने के कारण पुलिस को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और पुलिस भी अव्यवस्थाओं के चलते पर्यटकों के निशाने पर रही.
