Dun का एक और लाल मेजर चित्रेश शहीद, अगले माह थी शादी


आतंकी हमले के दो दिन बाद फिर एलओसी के राजौरी में आईईडी ब्लास्ट हुआ है, जिसमें सेना के एक मेजर शहीद चित्रेश बिष्ट हो गए हैं। शनिवार शाम एलओसी के पास हुई पेट्रोलिंग पार्टी के पास यह ब्लास्ट हुआ। अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है सात मार्च को मेजर चित्रेश बिष्ट की शादी होने वाली थी। शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट उत्तराखंड पुलिस से कुछ समय पहले ही इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे। वहाँ उनके शहीद होने की खबर सुन पूरे प्रदेश में शोक में एक बार आक्रोश भड़क गया

खबरों के मुताबिक यह एक बैट हमला था, पाकिस्तानी सेना और आतंकी मिलकर भारतीय सीमा के अंदर आए और उन्होंने आईईडी प्लांट किया। जब भारतीय सेना को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने वहां सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान ब्लास्ट हुआ और सेना की इंजीनियरिंग कोर के मेजर शहीद हो गए। इस हादसे में दो अन्य जवानों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर भी है।
ब्लास्ट नौशेरा के लाम झंगर इलाके में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *