देहरादून। जिस corona वायरस ने दुनिया भर में तहलका मचा हुआ है अब उसका खात्मा होना निश्चित है जानकारों की मानें तो 2022 तक कोरोना दुनिया भर से पूरी तरह साफ हो जाएगा यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोज गेब्रियेस ने इसका दावा किया है। उनका कहना है कि 1918 में स्पेनिश फ्लू को खत्म होने में 2 साल का वक्त लग चुका था आज टेक्नोलॉजी में तरक्की हो चुकी है इसलिए कोरोना को कम समय में ही कंट्रोल किया जा सकता है।
टेक्नोलॉजी भी और ज्ञान भी
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख का कहना है कि जिस तरीके से टेक्नोलॉजी दिन-ब-दिन सामने आ रही है उस हिसाब से उम्मीद की जानी चाहिए कि वर्ष 2022 तक दुनिया भर में कोरोना पूरी तरह से कंट्रोल में होगा डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोज एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बोल रहे थे उनका कहना है कि हमारे पास टेक्नोलॉजी भी है और ज्ञान भी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पीपीई से जुड़ा भ्रष्टाचार हत्या जैसा अपराध है।कयोंकि PPE मैं भ्रष्टाचार होना स्वास्थ्यकर्मियों के जीवन को खतरे में डालना जैसा है।
——————–
– डब्ल्यूएचओ नहीं कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए भारत की कोशिशों की तारीफ की।
– डब्ल्यूएचओ ने कहा कि भारत में संक्रमण बहुत तेजी से नही फैल रहा है।
– आयुष्मान भारत की तारीफ करते हुए डब्ल्यूएचओ ने कहा कि इससे तेजी से लागू किया जाए तो कोरोना से निपटने में मदद मिलेगी।
– डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा कि कई देशों के सामने गंभीर चुनौती है, लेकिन इसमें मौके भी तलाशने होंगे।
