देहरादून। डालनवाला पॉश एरिया के गुरु तेग बहादुर रोड क्षेत्र में चोरों ने लेफ्टिनेंट कर्नल के बंद घर से विदेशी करेंसी और ज्वेलरी उड़ा ले। बताया जा रहा है कि घर करीब एक महीने से बंद था। फिलहाल, लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चोरों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है। जिसे चोरों की पहचान हो सके।
सीसीटीवी की ली जा रही मदद
पुलिस के अनुसार संदीप नेगी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैैं। उनकी फैमिली रुडक़ी में रहती है। लेकिन उनका एक घर दून में गुरु तेग बहादुर रोड पर भी है। गत 20 अप्रैल को वह दून से पत्नी के साथ रुडक़ी चले गए थे और मकान खाली था। गुरुवार को लेफ्टिनेंट कर्नल की पत्नी विनीता दून पहुंची तो घर की एक खिडक़ी की ग्रिल उखड़ी मिली। शक बढ़ गया तो अंदर देखा तो अलमारी में टूटी पड़ी है। उसमें रखे अमेरिकन करेंसी और सोने-चांदी की ज्वेलरी गायब हैं। तत्काल विनीता ने डालनवाला कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू कर दी है।