सुरेश जैन, आशा नौटियाल, संदीप गुप्ता दोबारा बीजेपी में शामिल हुए
देहरादून,
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रुड़की के पूर्व विधायक श्री सुरेश चंद्र जैन, केदारनाथ की पूर्व विधायक श्रीमती आशा नौटियाल और ऋषिकेश के श्री संदीप गुप्ता पूर्व दायित्व धारी और पूर्व मंत्रियों के साथ उनके समर्थकों सहित पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नगर पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद ग्राम प्रधान और उनके कई समर्थक शामिल है का भाजपा में आना ने प स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि पार्टी छोड़ने के बावजूद उनके आपसी संबंध बने रहे और खुशी है कि व्यक्तिगत मसलों को छोड़कर उन्होंने नरेंद्र भाई मोदी को दोबारा प्रधानमंत्री देखना चाहा है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अब आपके सामने कसौटी है और वह कसौटी पार्टी का मत प्रतिशत बढ़ाने की है किसी प्रकार की कोई शिकायत अब नहीं आनी चाहिए और मुझे आशा है कि आप अपनी पूर्ण शक्ति से 2 महीने का काम 20 दिन में करेंगे
आपकी घर वापसी बहुत विचार मंथन के पश्चात गुण दोष देख कर हुई है ।लोकतंत्र की खूबसूरती है कि यहां सब की सहमति नहीं बनती पर बहुमत का सम्मान किया जाता है
भाजपा ्रदेश उपाध्यक्ष श्री ज्योति गैरोला प्रदेश महामंत्री श्री नरेश बंसल विधायक श्री विनोद चमोली विधायक श्री देशराज ने भी सभी पुराने कार्यकर्ताओं का पार्टी में वापसी पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री श्री नरेश बंसल ने किया ।प्रदेश मीडिया प्रभारी डा देवेंद्र भसीन,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल श्री अनिल गोयल श्री बृज भूषण गैरोला श्री ओमवीर सिंह राघव भाजपा प्रदेश सह प्रभारी बलजीत सोनी शादाब शम्स महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




