शहीदों को आखिरी विदाई देने के लिए उमड़ पड़ा दून शहर।

नम आंखों से डी आखिरी विदाई, पाक के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन हुए।

मुख्यमंत्री ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद श्री मोहन लाल को श्रद्धांजलि दी मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कारगी चैक देहरादून में शहीद श्री मोहन लाल के आवास पर जाकर उनके पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.मुख्यमंत्री ने शदद के परिजनों से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता दुःख की इस घड़ी में शहीद के परिवार के साथ है। राज्य सरकार शहीद के परिवारजनों का हर सम्भव सहयोग करेगी।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने पुलवामा में आतंकवादियों द्वारा सी.आर.पी.एफ. काफेश पर किए गए हमले में शहीद उत्तराखण्ड के सैनिकों के परिजनों को 25 लाख रूपए दिए जाने की घोषणा की है। इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर पूरा यकीन है और आतंकवादियों को इस कायराना हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में हम सभी शहीदों के परिजनों के साथ है। पूरा देश इन शहीदों की शहादत के प्रति नतमस्तक है और अपनी सेना,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *