यहाँ हो रही थी भाँग की खेती, कई नाली खेती की नष्ट, सूचना देने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा

– बागेश्वर के खड़लेख शामा में भांग की खेती पर कार्रवाई, दो नाली फसल नष्ट

बागेश्वर, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत एसओजी टीम ने शनिवार को ग्राम खड़लेख शामा में अवैध भांग की खेती को नष्ट किया। प्रभारी एसओजी निरीक्षक सल्लाउद्दीन खान के नेतृत्व में टीम ने दो नाली भूमि में लगी भांग की फसल को मौके पर नष्ट किया।

सूचना के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 और 112 जारी 

इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और अपील की कि अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस के अनुसार ऐसे मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1933 और 112 जारी किया गया है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।