भव्य रामलीला महोत्सव-2026 का प्रथम दिवस लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाया गया

Dehradun, देहरादून के गुरु नानक मैदान, रेसकोर्स में श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 का शुभारंभ लोक संस्कृति दिवस के रूप में किया गया।

पंचतत्वा बैंड ने दी संगीतमय प्रस्तुति

कार्यक्रम में उत्तरकाशी के पंचतत्वा बैंड ने संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। लेजर एंड साउंड शो ने कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाई। प्रथम दिवस कैलाश लीला और राम-सीता जन्म की लीला का मंचन किया गया। समिति अध्यक्ष अभिनव थापर ने बताया कि पुरानी टिहरी की वर्ष 1952 से चली आ रही ऐतिहासिक रामलीला परंपरा को देहरादून में जीवित रखा जा रहा है। पिछले वर्ष 82 लाख लोगों ने रामलीला देखी थी। इस वर्ष एक करोड़ दर्शकों तक पहुंचने का लक्ष्य है। मंत्री खजान दास, विधायक विनोद चमोली और लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महोत्सव 8 से 25 अक्टूबर तक चलेगा, जबकि रामलीला मंचन 11 से 21 अक्टूबर तक होगा।