बिजली, पानी की लाइन टूटी तो दो घंटे में भी हो जाएगी तैयार, निर्माण कार्य के दौरान लगेंगे बैरिकेडिंग

हर सप्ताह होगी स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा

देहरादून,  स्मार्ट सिटी के निर्माणाधीन कार्यों की अब हर हफ्ते समीक्षा की जाएगी। लेकिन ये भी कहा गया है कि निर्माण कार्यों के दौरान कहीं भी काम चल रहे  हों तो वहां की जानकारी दिए जाने के लिए और सुरक्षा के लिए बेरीकेडिंग लगाए जाने जरूरी होंगे। कार्यों के दौरान पानी व बिजली के लाइन खराब या फिर टूटने पर वे भी दो घंटे के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे।

डे नाइट दो शिफ्ट में होंगे काम

फेस्टिवल का सीजन है, स्मार्ट सिटी के कार्यों को देखते हुए हर स्थानों पर आजकल जाम से लोगों को जूझना पद रहा है।  इस बारे में स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही कार्यों के दौरान जनता की सुविधा का विशेष ध्यान रखने को भी कहा। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को दो पाली में कार्य करने को कहा। जनता को असुविधा पहुंचाने वाले कार्य रात की पाली में किए जाएंगे। जबकि, सामान्य कार्य दिन में जारी रहेंगे।

प्रोग्रेस पर वीकली समीक्षा होगी

सीईओ ने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्य प्रगति पर हैं। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान क्षेत्र में सूचना पट्ट भी लगाए जाएं। उन्होंने परेड ग्राउंड के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि यहां तेजी से कार्य किए जाएं। जिससे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तक कार्य पूरा किया जा सके। कार्य के दौरान बिजली-पानी की लाइन क्षतिग्रस्त होने पर उन्होंने दो घंटे के भीतर लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए। बताया कि इस समय शहर में मुख्य रूप से स्मार्ट रोड, परेड ग्राउंड और वाटर सप्लाई आगुमटेशन का कार्य गतिमान है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाय, नहीं तो ऐसे अधिकारियों और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित होगी। ये भी कहा कि स्वयं हर सप्ताह स्मार्ट सिटी के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों के अलावा कॉन्ट्रैक्टर व संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *