
देहरादून, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले दो दिनों के लिए उत्तराखंड दौरे पर होंगे. इसके लिए तैयारियां भी शुरु हो गई हैं. बताया जा रहा है कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को दौना आगामी 15 नवंबर से होगा. जब वे 15 नवंबर को केदारनाथ के दर्शन करेंगे. बताया जा रहा है वे अगले दिन यानि 16 नंवबंर को भगवान बद्रीविशाल के दर्शन करने के लिए बद्रीनाथ भी जाएंगे. इस दौरन वे बद्रीनाथ धाम में बनने वाले उत्तरप्रदेश पर्यटन भवन का करेंगे शिलान्यास. इधर, पुलिस महकमा भी उनके आने की तैयारियों पर जुट गया है. हालांकि उनके केदारनाथ आने पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन उनके दौरे की पूरी संभावना बताई जा रही है।