स्मार्ट सिटी के खिलाफ व्यापारी आंदोलन के मूड में, बरसात में बाजारों के हाल बेहाल

देहरादून,दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक अध्यक्ष पंकज मैसोन की अध्यक्षता में यह बैठक हुई. जिसमें दून के पलटन बाजार की स्मार्ट सिटी के हाल के बारे में चर्चा हुई. व्यापारियों का कहना था कि स्मार्ट सिटी के कार्यो के कारण पलटन बाजार, धामावाला व दर्शनी गेट के आस पास के बाज़ारो का बुरा हाल है. हालत ये है कि बारिश में व्यापारी बाजारों की खस्ता हाल स्तिथि के कारण परेशान हैं. व्यापारी वर्ग को बारिश के समय अपने आपको व अपने सामान को बचाने की जदोजहद करने को मजबूर है. लेकिन कोई सुध लेने वाला नही हैं.

कोई नहीं ले रहा सुध

आरोप हैं कि अब तक न तो राजपुर विधयाक खजान दास ने व्यापारियों की कोई सुध ली और न ही स्मार्ट सिटी के किसी भी अधिकारी ने व्यापारियों की समस्या को जाना. जबकि, अभी पिछले दिनों स्मार्ट सिटी की जेसीबी द्वारा रात के समय एक दुकानदार की दुकान के अंदर तेज रफ्तार से अपनी जेसीबी घुसा दीं. दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया. जिसकी मरमत अभी तक स्मार्ट सिटी द्वारा नही की गई। जबकि अधिकारियों द्वारा कही बार केवल आश्वासन ही दिया गया. लेकिन काम कुछ नही किया.

बाजारों का हाल बुरा 

 व्यापारियों का आरोप है कि जहां पलटन बाजार को स्मार्ट बनाने के चक्कर मे पलटन बाजार व वहां के व्यपारियो का बुरा हाल कर दिया. वही, बाज़ारो को स्मार्ट तो नही बना पाए, लेकिन नरक बाजार जरूर बना दिया. आए दिन व्यापारियों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है. बरसात के दौरान दुकानों के अंदर पानी घुस रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *