अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी पिछले कई दिनों से हड़ताल पर हैं गुरुवार को राज्य भर के करीब 300000 से अधिक कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर रहे जिस कारण कई सरकारी विभागों में मैं केवल सरकारी मशीनरी ठप रही बल्कि विभागों कामकाज भी प्रभावित रहा। गुरुवार को वित्त मंत्री प्रकाश पंत के साथ करीब 2 घंटे तक बैठक चली जिसके बाद तय हुआ कि शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों की समस्या को मंत्रिमंडल के सामने रखा जाएगा। इधर कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि कैबिनेट की बैठक में उनकी समस्याओं का समाधान ना हुआ तो वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। कर्मचारी अपना आंदोलन उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के बैनर तले कर रहे हैं।