निगम की कीमती प्रॉपर्टी बनी पार्किंग

नगर निगम बना लापरवाह और बेपरवाह

कौलागढ का पंचायतघर बना पार्किंग – कौलागढ का पंचायतघर इन दिनो पार्किंग के रूप मे इस्तेमाल हो रहा है नगर निगम की उदासीनता के कारण ये धरोहर आज खंडहर बन गया है करीब 70 वर्ष पुराने इस भवन के जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम से बरसो से गुहार लगाई जा रही है लेकिन नगर निगम द्वारा इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है बडी मशक्कत के बाद इसके जीर्णोद्धार के लिए नगर निगम द्वारा करीब दस लाख रुपए स्वीकृत हुए थे इसे लगवाने के लिए भी नगर निगम से बहुत ज्यादा मिन्नते करनी पडी अब जाकर 2019 मे ये पैसा इसकी छत डालने कै लिए खर्च किया गया है लेकिन अभी इसके खिडकी, दरवाजे, फर्श, दीवारो का प्लास्टर इत्यादि शेष है ये पंचायत घर वार्ड के छोटे मोटे कार्यो , मिटिंग आदि के लिए इस्तेमाल होता रहा है, इस पंचायत घर मे वर्षो से स्वास्थ्य उपेन्द्र और आंगन बाडी केंद्र संचालित होते रहे हैं लेकिन नगर निगम की लापरवाही के कारण जनता इस सबसे वंचित है और ये भवन आसपास के लोगो के लिए केवल पार्किंग बन कर रह गया है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी का कहना है कि नगर निगम से बारे में आग्रह किया चुका है, निगम प्रशासन सुनने नाम नहीं है।