तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019 का आयोजन 18 से

-तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019 का आयोजन 18 स

-वीर गोर्खा कल्याण समिति देहरादून उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित किया जा रहा है गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019

  1. देहरादून, 3 अक्टूबर 2019 तीन दिवसीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019 मेले का आयोजन 18से 20 अक्टूबर तक महेन्द्र ग्राउन्ड, निकट शहीद दुर्गा मल्ल पार्क, गढ़ी कैन्ट, देहरादून में आयोजित होने जा रहा है। तीन दिवसीय मेले के आयोजक व संयोजक वीर गोर्खा कल्याण समिति (रजि0) देहरादून उत्तराखण्ड है। वीर गोर्खा कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह प्रधान ने बताया कि इस महोत्सव का आयोजन देहरादून में तीसरी बार होने जा रहा है इस महोत्सव को कराने का उददेश्य सभी समुदाय के लोगों को एक ही मंच पर लाना है। तीन दिवसीय द्वतीय गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019 में मुख्य आकर्षण में अन्तर्राष्ट्रीय एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां दी जायेंगी। खाने में गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजन, विभिन्न प्रकार के अनेक स्टॉलों में प्रदर्शनी, गोर्खाली पारम्परिक वेष-भूषा एवं परिधानों की प्रदर्शनी, आर्मी का खुकुरी नृत्य, दशैदिपावली नाट्य-नाटिका प्रस्तुति, बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेल सामग्री के साथ झूले तथा विभिन्न संस्थानों एवं समूह द्वारा शानदान प्रस्तुतियां दी जायेंगी। वीर गोर्खाकल्याण समिति के अधिकारियों द्वारा देहरादूनवासियों से आग्रह किया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोर्खा दशैं-दीपावली महोत्सव-2019 मेले को सफल बनायें। जिसमें वीर गोर्खा कल्याण समिति के मुख्य संरक्षक ले0 जनरल राम सिंह प्रधान, संरक्षक मेघ बहादुर थापा, मेजर बी0पी0 थापा अध्यक्ष एवरेस्टचैम्बर ऑफ कार्मस उत्तराखण्ड व रमेश गुरूंग, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल थापा, उपाध्यक्ष सूर्य विक्रम सिंह शाही व श्रीमती उर्मिला तामंग, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष टेक बहादुर थापा, सचिव सुनील खत्री, सहसचिव देविन शाही आदि लोगों ने आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *