अब मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारियां, दौड़ में कई विधायकों के दिल्ली दौड़ने की सूचना

देहरादून, कुछ दिनो  पहले राज्य में सत्ता परिवर्तन की खबरें जोरो पर उड़ने के बाद अब एक बार फिर से मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा ने जोर पकड़ दिया है। सोशल मीडिया में कुछ फोटोग्राफ और खबरें वायरल हुई हैं, जिनमें बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए कई विधायक दिल्ली पहुँच गये हैं। हालांकि खबरें कई दिनों से जारी थी कि जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार हीग। लेकिन तीन साल बीत जाने के बाद अब तक मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल का विस्तार नही कर पाए हैं।  अब जब दिल्ली के विधान सभा चुनाव का रिजल्ट सामने है। ऐसे में राज्य में सरकार भी हरकत में आ गयी है। बताया जा रहा है दिल्ली चुनाव के कारण उत्तराखण्ड सरकार अब विकास कार्यों को लेकर न केवल तेजी देखने की तैयारी कर रही है, बल्कि मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी भी कर रही है। बहरहाल मंत्रिमंडलनमें किसको स्थान मिल पायेगा, ये बात की बात होगी। लेकिन,  दौड़ में विधायक गणेश जोशी, हरबंस कपूर, सुरेंद्र सिंह जीना, बुसान सिंह चुफाल सहित कई विधायक शामिल हैं। माना जा रहा है कि राज्य मंत्रियों में से कुछ का प्रमोशन भी ही सकता है। उन्हें कैबिनेट मंत्री का जिम्मा सौंपा जा सकता है। इधर , इस बारे में बीजेपी की ओर से कोई बयान जारी नही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *