देहरादून, माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर देहरादून में 71 वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 71 दीप जलाकर देश के चहुमुखी विकास, सुख शांति और समृद्धि की कामना के साथ विशेष पूजा अर्चना की गयी। कामना की गई कि भारत विश्व गुरु बनने के साथ साथ विकसित राष्ट्र बने। आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी ने राष्ट्र प्रथम का आह्वान किया और प्रसाद में लोगों को राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने के लिए राष्ट्र ध्वज प्रसाद में वितरित किए गए। हर्षिता जोशी ने तिरंगे की थीम पर सुंदर रांगोली बनाई, इस अवसर पर गीता जोशी, संतोष ढोडियाल , चंद्रशेखर कविदयाल, हर्षिता जोशी,वैभव जोशी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


